अक्षय कुमार की जीवनी | Akshay Kumar Biography In hindi

अक्षय कुमार की जीवनी  | Akshay Kumar Biography In hindi
अक्षय कुमार की जीवनी  | Akshay Kumar Biography In hindi

जन्म

अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। उनका जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था, लेकिन बचपन दिल्ली के चाँदनी चॉक के गलियों में बीता। अक्षय कुमार एक साधारण परिवार से संबंध रखते थे। उनके पिता का नाम हरि ओम भाटिया था जो आर्मी में एक ऑफिसर थे। उनकी माँ का नाम अरुणा भाटिया, एक हाऊस वाईफ है। अक्षय कुमार की एक बहन भी है जिनका नाम अलका भाटिया है।

शिक्षा
अक्षय कुमार पढ़ाई में कुछ ख़ास नही थे। उन्होंने स्कूली पढ़ाई डॉन बोस्को स्कूल से की। उसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई मुबंई के गुरू नानक खालसा कॉलेज से किया। हालांकि अक्षय कुमार का मन पढ़ाई में नही लगता था। वे खेल कूद और मार्शल आर्ट में ज्यादा दिलचस्पी रखते थे। एक बार अक्षय कुमार इंटर में फेल भी हो गये थे। किसी तरह दूसरी बार पास हुए जिसके बाद पढ़ाई में मन नही लगा तो खेल कूद और मार्शल आर्ट करना शुरू कर दिया।

नौकरी
मार्शल आर्ट सीखने की जुनून में अक्षय कुमार थाईलैंड चले गए। जानकर हैरानी होगी कि इस दौरान अक्षय का जीवन संघर्ष रेस्टोरेंट में वेटर के रूप में गुजरा। बॉलीवुड में आने से पहले अक्षय ने ढेरों नौकरियाँ की और छोटे-मोटे बिज़नेस भी किए। अक्षय कुमार दिल्ली से कुंदन ज्वेलरी खरीदकर मुंबई जाकर बेचा करते थे और लौटते समय मुंबई के फैशन स्ट्रीट से कपड़े लेकर दिल्ली आते थे ताकि उस कपड़े को बेचकर पैसे कमा सके।

मॉडलिंग
अक्षय कुमार मुंबई में ज्वेलरी बेचने के साथ मार्शल आर्ट  में बच्चों को ट्रेनिंग भी दिया करते थे। उन बच्चों में एक छात्र फोटोग्राफर था। उसने अक्षय कुमार को मॉडलिंग करने की सलाह दी। स्मार्ट व्यक्तित्व के कारण मॉडलिंग में उन्हें जल्दी सिलेक्शन भी मिल गया। अक्षय कुमार के जीवन में एक लक्ष्य तब बना जब मॉडलिंग के लिए उन्हे 2000 रूपये मिले। अक्षय के लिए ये बहुत बड़ा अचीवमेंट था। क्योंकि पूरे महीनें में वे केवल 5000 रूपये ही कमा पाते थे। इसी के बाद अक्षय ने डिसाईड किया कि किसी तरह से इसी फिल्ड में लाइफ सेट करनी है, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था और आगे चलकर वे एक्टर बन गए।

एक्टिंग
अक्षय कुमार हमेशा कहते है जो होता है अच्छे के लिए होता है। इस चीज को उन्होंने जीवन में महसूस भी किया है। बात उस समय की है जब उनके जीवन में एक टर्निंग प्वाईंट आया था। हुआ यूँ कि अक्षय कुमार को एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए बैंगलोर जाना था, लेकिन किसी कारण बस उनकी फ्लाईट छूट गई। इससे अक्षय कुमार काफी दुखी हुए। लेकिन तभी किस्मत ने पल्टी मारी और उसी शाम बड़े प्रोड्यूसर विनोद चक्रवर्ती ने फिल्म ‘दीदार’ के लिए अक्षय कुमार को साइन कर लिया। हालांकि इस फिल्म से पहले भी अक्षय कुमार फिल्म ‘सौगंध’ में नज़र आए थे। लेकिन उस फिल्म में उनकी भूमिका बहुत छोटी थी।

पहचान

बॉलिवुड में अक्षय कुमार ने अब्बास मस्तान की फिल्म ‘खिलाड़ी’ से अपना पहचान बनाया। जिसके बाद कामयाबी उनकी कदम छूने लगी। एक के बाद एक फिल्में ‘मोहरा’, ‘ये दिल लगी’, ‘धड़कन’ जैसी सुपर हीट फिल्म अक्षय को मिलने लगी।

सफलता
अक्षय कुमार ने हर कैटेगरी की फिल्में की। चाहे Action, Thriller, Comedy हो या इमोशनल, रोमांस। उन्होंने हर तरह की फिल्म में अपनी एक अलग पहचान बनाई। अक्षय कुमार 90 के दशक में हीट फिल्म ‘खिलाड़ी’, ‘मोहरा’  और ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’  के चलते एक्शन हीरो कहलाएं। फिर भी अक्षय रोमांटिक फिल्में ‘ये दिल्लगी’  और ‘धड़कन’  में भी नजर आए। इसके अलावा ड्रामेटिक फिल्म ‘एक रिश्ता’  में भी ज़बरदस्त अभिनय किया। साल 2007 में वे सफलता की ऊचाईयों को छूने लगे, जब उनके द्वारा अभिनीत चार कमर्शियल फिल्में लगातार हिट हुई।

पुरस्कार
अक्षय को साल 2002 में फ़िल्म अटजनबी के लिए पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। फिल्म ‘गरम मसाला’ में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के लिए फिल्मफेयर मिला, ‘मुझसे शादी करोगी’ में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के लिए आइफा पुरस्कार से नवाजा गया। अक्षय कुमार ने ज्यादातर कॉमेडी फिल्में की। फ़िल्म ‘हेरा फेरी’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘गरम मसाला’  और ‘जान-ए-मन’  में हास्य अभिनय के लिए फ़िल्म समीक्षकों द्वारा उनकी काफी प्रशंसा की गई।

अक्षय कुमार के चर्चित अफेयर

पहली गर्लफ्रेंड पूजा बत्रा
अक्षय कुमार के अफेयर की बात करे तो पूजा बत्रा उनकी पहली गर्ल फ़्रेंड थी। फिल्मों में आने से पहले अक्षय का अफेयर उस दौर की मशहूर मॉडल पूजा बत्रा से थी। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन बाद में किसी कारण बस दोनों अलग हो गए।

रेखा से भी रहे संबंध
बॉलीवुड की एवरग्रीन हीरोइन रेखा के साथ भी अक्षय के रिश्ते जुड़े। कहा जाता है कि फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ के शूटिंग के दौरान रेखा और अक्षय एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। रेखा उम्र में अक्षय से काफी बड़ी थी। इस वजह से यह अफेयर काफी कॉन्ट्रोवर्शियल भी रहा। हालांकि रेखा और अक्षय दोनों ने ही इस बारे में कुछ भी कहने से हमेशा बचते रहें।

रवीना टंडन के दीवाने थे अक्षय
रवीना टंडन के साथ भी खिलाड़ी कुमार के अफेयर रहे। रवीना टंडन अपने दौर की बेहद ग्लैमरस हीरोइन मानी जाती थी। यह भी कहा जाता है कि जिस समय अक्षय रवीना को डेट कर रहे थे, ठीक उसी समय वह शिल्पा को भी डेट कर रहे थे। शायद इसी वजह से रवीना ने अक्षय से अपने रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर समझा और दोनों अलग हो गए।

हॉट कपल्स अक्षय और शिल्पा सेट्टी के अफेयर
90 के दशक में बॉलीवुड के हॉट कपल्स अक्षय कुमार और शिल्पा सेट्टी के अफेयर भी खूब चर्चा में रही। शिल्पा ने एक इंटरव्यू में कबूल किया था कि अक्षय से उनकी मंगनी हुई थी। हालांकि ये अफेयर भी ज्यादा दिन नही चल पाए।

अक्षय ने की ट्विंकल खन्ना से शादी
शिल्पा से रिश्ते टूटने के बाद अक्षय कुमार ने राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ 14 जनवरी 2001 को शादी कर ली। अक्षय कुमार के दो बच्चें है। बेटा का आरव और बेटी का नाम नितरा हैं।



दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं like और share जरूर करें ..


धन्यवाद.. 


Previous article
Next article

4 Comments to

Article Top Ads

Article Center Ads 1

Ad Center Article 2

Ads Under Articles