Bruce lee (ब्रूस ली) Biography in hindi

Bruce lee (ब्रूस ली)


Bruce Lee  ब्रूस ली, चीन की एक महान हस्ती हैं, जिन्हें लोग विश्व का सबसे अच्छा मार्शल आर्टिस्ट कहते हैं. ली, मार्शल आर्टिस्ट होने के साथ – साथ होन्ग – कोंग एवं अमेरिका के अभिनेता, फ़िलोसफर, निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक और जीत कुन डो मार्शल आर्ट के संस्थापक भी हैं. इन्होंने अपने काम से बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में जगह बना ली थी, जिससे वे हमेशा के लिए सबसे बेहतर मार्शल आर्टिस्ट में से एक कहे जाने लगे. उन्होंने छोटी उम्र में ही फिल्मों में प्रवेश किया और वे एक बाल कलाकार के रूप में मशहूर हो गए. अपने अभिनय और मार्शल आर्ट के रूप में काम करते – करते वे बहुत जल्द एक मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बन गये. लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया. किन्तु 32 साल की उम्र में इनकी मृत्यु हो गई

ब्रूस ली (Bruce Lee) का जन्म 27 नवम्बर 1940 सेन फ्रांसिस्को चाइनाटाउन में जेक्सन स्ट्रीट अस्पताल में हुआ था | चीन कैलेंडर के अनुसार उनका जन्म ड्रैगन के साल  में हुआ था | ब्रूस ली अपने माता पिता की पांच संतानों में चौथी सन्तान था | उनके भाइयो के नाम फोएबे ली , अगनेस ली , पीटर ली और रोबर्ट ली था | उनका वास्तविक नाम जून फेन ली था | 1941 में उनके माता पिता अपनी जन्म भूमि होंगकोंग लौट आये |

ब्रूसली के पिता एक ओपेरा स्टार थे उसकी वजह से तीन महीने की आयु में ही उन्होंने “गोल्डन गेट गर्ल ” नाम फिल्म में एक बच्ची का किरदार निभाया था | | तीन वर्ष की आयु में ही Bruce Lee ब्रुक ली ने ली-सिंड-लंग (लिटिल ड्रेगन ) के नाम से फिल्मो में व्यावसायिक तौर पर प्रवेश लिया | उनकी पहली फिल्म का नाम “The Beginning of the Boy” था | इसके बाद उन्होंने “The Birth of Mankind” नामक फिल्म में काम किया | अब बचपन से ही उनकी प्रतिभा सामने आने लगी थी |



12 वर्ष की आयु में उन्होंने ला साले कॉलेज में दाखिला लिया | 1953 से वो कुंग-फु की कक्षाए लेने लगे | 1954 में उन्होंने चाचा नृत्य सीखा और अगले वर्ष इसकी चैंपियनशिप में विजयी हुए | 1958 में उन्होंने “The Orphan ” नामक फिल्म में मुख्य बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी | उनकी ये एकमात्र ऐसे फिल्म थी जिसमे वो लड़ते हुए नही दिखाई दिए थे | उसी वर्ष उन्होंने घूंसेबाजी प्रतियोगिता में तीन वर्षो से विजेता गैरी को पराजित कर दिया | 1959 में उनके माता-पिता ने उनको अमेरिका भेजने का निर्णय किया क्योंकि कई छोटे मोटे झगड़ो की वजह से पुलिस का दखल बढ़ता जा रहा था |

ब्रुस ली शारीरिक करतब – Bruce Lee stunt


ब्रुस ली की अभूतपूर्व फ़िटनेस का अर्थ था कि वह कई असाधारण शारीरिक करतब करने में सक्षम थे। निम्न सूची में ब्रूस ली से जुड़े कुछ शारीरिक करतब शामिल हैं।

1) हाथ नीचे किए तीन फीट से ली की मारक गति सेकेण्ड के पांच सौंवें भाग में पहुंचती थी।
2) ब्रुस ली की भिड़ंत चालें कभी-कभी इतनी तेज़ होती थीं कि उन्हें उस वक़्त के परंपरागत 24 फ्रेम प्रति सेकेण्ड का उपयोग कर के स्पष्ट धीमी गति के लिए फ़िल्म पर चित्रांकित करना काफी मुश्किल था, इसलिए कई दृश्यों को बेहतर स्पष्टता के लिए 32 फ्रेम प्रति सेकंड में फ़िल्माया गया।

3) गति के एक प्रदर्शन में ली एक व्यक्ति की खुली हथेली से उसके बंद करने से पहले एक डाईम छीन सकते थे और एक सिक्के को पीछे छोड़ सकते थे।
4) ब्रुस ली 30 मिनट या उससे ज़्यादा समय तक एक उच्च V-सिट स्थिति में रह सकते थे।
5) ब्रुस ली चावल के दाने ऊपर हवा में फेंक कर फिर उन्हें बीच उड़ान में ही चॉपस्टिक से पकड़ सकते थे।
6) ब्रुस ली कोका-कोला के बंद डिब्बे में अपनी उंगलियां घुसेड़ सकते थे। (यह उस समय की बात है, जब शीतल पेय के डिब्बे आज के एल्युमिनियम डिब्बे से अधिक मोटे स्टील से बनते थे).
7) केवल अंगूठे और तर्जनी का उपयोग करते हुए ली ने एक हाथ के दंड का प्रदर्शन किया।
8) ब्रुस ली ने एक हाथ के चिन-अप की 50 पुनरावृत्तियों का प्रदर्शन किया।
9) ब्रुस ली 6 इंच (15 सेमी) मोटी लकड़ी के तख्ते को तोड़ सकते थे।
10) ब्रुस ली अपने प्रहार से एक 200-lb (90.72 कि.ग्रा.) बैग को उड़ा सकते थे और साईड किक् से छत को ठोंक सकते थे।
11) जेम्स कॉबर्नके साथ प्रशिक्षण के दौरान ली ने एक साईड किक् का प्रदर्शन किया और 150 lb (68 कि.ग्रा.) पंचिंग बैग को तोड़ दिया.
एक चाल में जिसे “ड्रैगन फ्लैग” की संज्ञा दी गई, ली ने एक बेंच के किनारे का सहारा लेकर सिर्फ अपने कंधे की अस्थि से अपने पांव उठाये और अपने धड़ और पांवों को हवा के मध्य समानान्तर फैलाया।

Posted By- vikash yadav
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Article Top Ads

Article Center Ads 1

Ad Center Article 2

Ads Under Articles