Chetan Bhagat( चेतन भगत ) Biography in hindi

Chetan Bhagat( चेतन भगत ) Biography in hindi


चेतन भगत मशहूर उपन्यास लेखक हैं। चेतन भगत का जन्म 22 अप्रैल 1974 इनकी प्रारंभिक शिक्षा धौलाकुआं, नई दिल्ली के सेना पब्लिक स्कूल (1978-1991) में हुई। इसके बाद इंजीनियरिंग की डिग्री आई.आई.टी. (1991-1995) से पूरी करने के बाद भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से पोस्ट-ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की।

इसलिए चेतन ने इरादा बदल लिया और नौ साल के अनुबंध पर इंवेस्टमेंट बैंक की नौकरी करने हाॅंकांग/HongKong चले गये।
वहां उन्हें लिखने का शौक पैदा हो गया लेकिन उनकी जिंदगी में ऐसी कोई घटना नही घटी थी जिसकी बदौलत वह कुछ लिख पाते ? फिर उनके मस्तिष्क में एक नया आईडिया आया |
        
कि क्यों न आई.आई.टी हाॅस्टल की जिंदगी पर कुछ लिखा जाये ? क्योंकि वे आईआईटी में खुब मौज मस्ती करते थे।
फिर चेतन ने दिन-रात एक कर दी और फाइव ‘Five Points Someone What Not To Do At I.I.T’ उपन्यास लिखा। जिसमें आई.आई.टी दिल्ली हाॅस्टल के तीन लडकों की कहानी थी।


चेतन भगत सर्वाधिक बिकने वाले उपन्यासों के लेखक है, जिनमे फाइव पॉइंट समवन (2004), वन नाईट @ द कॉल सेंटर (2005), द 3 मिस्टेक्स ऑफ़ माय लाइफ (2008), 2 स्टेट्स (2009), रेवोलुशन 2020 (2011), व्हाट यंग इंडिया वांट्स (2012), हाफ गर्लफ्रेंड (2014) और मेकिंग इंडिया ऑसम (2015) शामिल है। ये सभी किताबे बाजार में आते ही प्रसिद्धि के सातवे आसमान पर पहोच गयी थी. उनकी किताबो में से 4 पर तो बॉलीवुड फिल्म भी बनाई गयी है, उन फिल्मो के नाम अमीर खान की ३ इडीयट्स, काई पो चे!, 2 स्टेट्स और हेल्लो है।

2008 में न्यू यॉर्क टाइम्स ने भगत को “भारतीय इतिहास का सर्वाधिक बिकने वाला अंग्रजी भाषा का उपन्यासकार बताया”। टाइम्स पत्रिका ने चेतन भगत को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगो में से एक बताया। 2009 में ही राइटिंग में ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने के लिये उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकिंग को छोड़ दिया। 2014 सलमान खान की फिल्म किक से उन्होंने अपने स्क्रीनप्ले करियर की शुरुवात की थी।

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया और हिंदुस्तान टाइम्स में चेतन भगत का कॉलम भी है। वे वौइस् ऑफ़ इंडिया (Voice Of India) स्टार एंकर हंट के निर्णायक भी थे। चेतन भगत ने ABP न्यूज़ पर 7 RCR को भी होस्ट किया था जिसे 11 जनवरी 2014 को दिखाया गया था। उनके इस कार्यक्रम में भारत के प्राइम मिनिस्टर कैंडिडेट की जीवनियो की बताया जाता था।

“2 स्टेट्स”फिल्म के प्रमोशन में लिये चेतन भगत कपिल शर्मा के “कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल” पर भी आये थे।
इसके अलावा चेतन भगत अपने भाषणों के लिये भी जाने जाते है, उन्होंने बहोत से सार्वजानिक कार्यक्रमों, संस्थाओ और न्यूज़पेपर में अपने भाषण दिये है। इसके साथ ही डांस रियलिटी कार्यक्रम नच बलिये के भी वे निर्णायक रह चुके है।
                                            
राइटिंग की उनकी काबिलियत काफी प्रशंसनीय है, और इसलिए पूरी दुनिया ने उनके हर बुक को इतनी जादा माग है।


प्रमुख रचनायें
फाइव पॉइंट समवन – 2004
वन नाइट एट द काल सेंटर – 2005
द थ्री मिस्टेक ऑफ़ माय लाइफ – 2008
टू स्टेट्स – 2009
रेवोलुशन 2020 – 2011
वॉट यंग इंडिया वान्ट्स – 2012
हाल्फ़ गर्लफ्रेंड – 2014
मेकिंग इंडिया अवेसम – 2015
वन इंडियन गर्ल – 2016

चेतन भगत अवार्ड्स – Chetan Bhagat Awards

1. सोसाइटी यंग अचीवर्स अवार्ड, 2004
2. पब्लिशर्स रिकग्निशन अवार्ड, 2005
3. 2010 में टाइम्स पत्रिका में दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 व्यक्तियों की सूचि में शामिल किया गया।
4. काई पो चे! के लिये 2014 में बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिये फिल्मफेयर अवार्ड।
5. मनोरंजन के क्षेत्र में अतुल्य योगदान के लिये 2014 में CNN-IBN अवार्ड दिया गया।



Previous article
Next article

1 Comments

Article Top Ads

Article Center Ads 1

Ad Center Article 2

Ads Under Articles