Venkaiah Naidu | wiki | Birth and Education | Wife | Son | networth | political career |

Venkaiah Naidu  | wiki |  Birth and Education | Wife | Son | networth | political career | 

 वेंकैया नायडू भारतीय राजनीति में एक बेहद जाने माने नाम हैं, यह कम्मा जाती से आते है।  वेंकैया नायडू तत्कालिक समय में भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत हैं, और अब  वेंकैया नायडू का नाम राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन की तरफ से उपराष्ट्रपति के रूप में लिया जा रहा है.  वेंकैया नायडू ने तात्कालिक भारत सरकार के कैबिनेट में आवास और शहरी उन्नयन मंत्रालय, शहरी विकास और सूचना प्रसारण के अंतर्गत कार्य किया है.  वेंकैया नायडू भारतीय जनता पार्टी के एक बहुत महत्वपूर्ण नेता हैं और  वेंकैया नायडू ने साल 2002 से 2004 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सरकार के दौरान उनके भी कैबिनेट में इन्होने ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्य किया.

 वेंकैया नायडू की संक्षिप्त जीवनी 

DOBJul 1, 1949
Place of BirthChavatapalem, Nellore
Political PartyBJP
ReligionHindu
EducationB.A. in Politics & Diplomatic, Bachelor's degree in Law with specialization in International Law
ProfessionAgriculturist,Political and Social Worker
Marital statusMarried
Spouse NameM. Ushamma
Children1 son 1 daughter
Positions held
  • 13th Vice President of India (Assumed office 11 August 2017)
  • Minister of Information and Broadcasting ( 5 July 2016 - 17 July 2017)
  • Minister of Parliamentary Affairs ( 26 May 2014 - 5 July 2016)
  • President of the Bharatiya Janata Party ( 1 July 2002 - 5 October 2004)
  • Minister for Rural Development ( 30 September 2000 - 30 June 2002)
  • Member of the Rajya Sabha for Rajasthan ( 5 July 2016 - 10 August 2017)
  • Member of the Rajya Sabha for Karnataka ( 1998-2016)

वेंकैया नायडू का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा (Venkaiah Naidu Birth and Education)

वेंकैया नायडू का जन्म 1 जुलाई सन 1949 में आँध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले में चावतापलेम नामक ग्राम में हुआ. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नेल्लोर के वी. आर. हाई स्कूल से की और वीआर कॉलेज से राजनीति में स्नातक किया. इसके उपरान्त उन्होंने पुनः विशाखापटनम के आंध्र यूनिवर्सिटी ऑफ़ कॉलेज एंड लॉ से लॉ की डिग्री प्राप्त की.

keywords:

    वेंकैया नायडू जीवन परिचय
      वेंकैया नायडू जन्मदिन
        वेंकैया नायडू भावुक
          वेंकैया नायडू राज्यसभा
            वेंकैया नायडू का समाचार
              वेंकैया नायडू का जीवन परिचय
                वेंकैया नायडू इतिहास
                  venkaiah naidu the hindu
                    venkaiah naidu hd images
                      venkaiah naidu news
                        n venkaiah naidu

                        वेंकैया नायडू का पारिवारिक जीवन (Venkaiah Naidu Family Details)

                        वेंकैया नायडू का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था. इनके पिता का नाम रंगैया नायडू और माता का नाम रामानम्मा था. ये एक समृद्ध परिवार से ताल्लुक़ रखते हैं. बचपन से ही इनकी रूचि राजनीति समझने में रही थी. अतः उच्च शिक्षा के लिए इन्होने राजनीति ही चुना.

                        वेंकैया नायडू का करियर (Venkaiah Naidu Career)

                        अपने कॉलेज के दिनों में ये दक्षिणपंथी विचारधारा से प्रभावित थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में स्वयंसेवक भी रहे. जल्द ही इन्होने छात्र राजनीति में छलांग लगाई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य हो गये. ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद’ भारतीय जनता पार्टी का छात्र संघ है. जल्द ही यहाँ पर इन्हें सफलता प्राप्त हुई और इन्हें स्टूडेंट यूनियन पर अध्यक्ष का पद प्राप्त हुआ. यहाँ से इनकी राजनीतिक करियर भी शुरू होता है.

                        वेंकैया नायडू का राजनैतिक करियर (Venkaiah Naidu Political Career)

                        वेंकैया नायडू को साल 1972 में जय आन्ध्र आन्दोलन से एक राजनीतिक पहचान मिली और ये लोगों की नज़र में आये. इस समय इस आन्दोलन का नेतृत्व ककनी वेंकट रत्नम कर रहे थे. वेकैया नायुडू इस आन्दोलन में बहुत सक्रिय रहे और वे तब तक इससे जुड़े रहे जब तक ये पूरी तरह से समाप्त नहीं हो गया. साल 1974 में वेंकैया नायडू ने जय प्रकाश नारायण के भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान में आन्ध्र प्रदेश के छात्र संघर्ष समिति के संयोजक के रूप में भी काम किया. इंदिरा गाँधी द्वारा लगाए गये आपातकाल के दौरान इन्होने सड़क पर होने वाले आन्दोलनों में भाग लिया और जेल भी गए.

                        वेंकैया नायडू का राजनीतिक करियर उनके छात्र जीवन से ही सक्रीय था. इन्होने छात्र राजनीति और उसके बाद की उच्चस्तरीय राजनीति में एक सफल प्रवक्ता का काम किया. इनकी वाक् शक्ति का किसानों और पिछड़ी जाति के लोगों पर भी बहुत गहरा असर हुआ. इन्हें अपनी राजनीतिक क्षमताओं के बल पर आंध्रप्रदेश विधानसभा में उदयगिरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधयाक पद से नियुक्त किया गया. पहली बार साल 1978 में और दूसरी बार साल 1983 में इन्होने यहाँ से चुनाव जीता, और इस तरह से ये आन्ध्रप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के एक मशहूर नेता हो गये.

                        keywords:

                          m venkaiah naidu
                            m venkaiah naidu twitter
                              m venkaiah naidu in hindi
                                m venkaiah naidu book
                                  m venkaiah naidu pronunciation
                                    m venkaiah naidu award
                                      m venkaiah naidu wiki
                                        m venkaiah naidu vice president of india

                                        साल 1980-85 के बीच ये भाजपा के आन्ध्रप्रदेश राज्य के लेजिस्लेटिव लीडर रहे. इसके अलावा साल 1988- 93 के बीच आन्ध्र प्रदेश क्षेत्र के बीजेपी अध्यक्ष, साल 1993- 2000 तक बीजेपी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और इसी समय बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड के महासचिव, प्रवक्ता भी रहे. इसके उपरांत इन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए राज्य और केंद्र स्तरीय कई पदों पर कार्य किये और साल 1998 में इन्हें कर्नाटक के राज्यसभा सांसद के रूप में नियुक्त किया गया. साल 1996 से 2000 के बीच इन्होने पार्टी प्रवक्ता के हिसाब से भी कार्य किया. दक्षिण भारत के नेता होते हुए भी इन्होने अपनी रैलियों में हिंदी बोलने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इनकी राजनीतिक विचारों को समझ सकें.

                                        साल 1999 में एनडीए द्वारा लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इन्हें केंद्र सरकार के कैबिनेट में शामिल किया गया और ग्रामीण विकास मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया. इस मंत्रालय के कार्यभार को पूरा करते हुए इन्होने ‘प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना’ और इसी तरह के अन्य योजनाओं को पूरा करते हुए देश का विकास किया. साल 2002 में इन्होने जाना कृष्णमूर्ति के स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाला. इनकी कार्यशैली को देखते हुए साल 2004 में इन्हें बिना किसी विरोध के पूर्ण 3 वर्ष की समयावधि के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

                                        साल 2004 के बीजेपी द्वारा संचालित राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन की सरकार की हार पर इन्होने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से 18 अक्टूबर 2004 को त्यागपत्र दे दिया और उनके स्थान पर लाल कृष्ण आडवाणी ने ये कार्यभार संभाला. हालाँकि इसके बाद भी ये आंध्रप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का चेहरा बने रहे. इन्हें कर्नाटक राज्यसभा पद से पुनः साल 2004 और साल 2010 में नियुक्त किया गया. अप्रैल 2005 से ये भारतीय जनता पार्टी के उप- अध्यक्ष भी रहे. साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद इन्होने शहरी विकास मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की.

                                        वेंकैया नायडू राजनीति से परे (Venkaiah Naidu Other Activities)

                                        वेंकैया नायडू की अपनी भी एक संस्था ‘स्वर्ण भारत ट्रस्ट’ के नाम से चलती है. यह ट्रस्ट ग़रीबों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का और युवाओं के लिए सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग देने का कार्य करती है. इस ट्रस्ट की सहायता से कई संसाधनहीन बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलती है और साथ ही कई युवाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर प्राप्त हो जाता है. इसी संस्था की सहायता से महिला सशक्तिकरण का कार्य भी किया जाता है.

                                        इन बड़े और दायित्व कार्यभारों के निर्वहन कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन ने इन्हें उप-राष्ट्रपति के चुनाव में अपना उम्मीदवार नियुक्त किया है. यदि ये उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराते हैं, तो इन्हें भारत के तात्कालिक उपराष्ट्रपति डॉ हामिद अंसारी के स्थान पर कार्यभार प्राप्त होगा. इस पद के लिए इनके सभी अनुभव बहुत काम आयेंगे.     

                                        keywords:

                                          venkaiah naidu video
                                            venkaiah naidu is 15th vice president
                                              venkaiah naidu is 13th vice president
                                                venkaiah naidu 14 vice president
                                                  m venkaiah naidu 2014
                                                    venkaiah naidu constituency 2019
                                                      raghupathi venkaiah naidu (2019)
                                                      Previous article
                                                      Next article

                                                      Leave Comments

                                                      एक टिप्पणी भेजें

                                                      Article Top Ads

                                                      Article Center Ads 1

                                                      Ad Center Article 2

                                                      Ads Under Articles