जावेद अख्तर की जीवनी | JAVED AKHTAR BIOGRAPHY IN HINDI

जावेद अख्तर की जीवनी | JAVED AKHTAR BIOGRAPHY IN HINDI

जावेद अख्तर, भारतीय कवि, गीतकार और पटकथा लेखक हैं. जावेद अख्तर की गिनती देश के शीर्ष कवियों में होती है और जावेद अख्तर ने हिन्दी फिल्मों के लिए कई बेहतरीन गाने लिखे हैं. अगर जावेद अख्तर की  कलम का जादूगर कहा जाए तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगी. जावेद ने सलीम खान के साथ मिलकर 1971 से 1982 के दौर में हिन्दी सिने जगत को कई हिट फिल्में दी हैं. 
जावेद अख्तर की जीवनी | JAVED AKHTAR BIOGRAPHY IN HINDI

जावेद अख्तर का संक्षिप्त जीवनी

नामजावेद अख्तर
कामगीतकार , कवी , पटकथा लेखक
पिता का नामनिसार अख्तर
माता का नामसाफिया अख्तर
जन्म7 जनवरी 1945
जन्म का स्थलग्वालिअर , मध्यप्रदेश
भाई / बहनसलमान अख्तर , शहीद अख्तर और उनेजा अख्तर
शादीविवाहित
बीवीहनी ईरानी , शमी अजमी
बच्चेफरहान अख्तर , जोया अख्तर
कुल संपत्ति———-

सलीम-जावेद के नाम से इस जोड़ी ने करीब 24 फिल्मों की पटकथा लिखी और उनमें से 20 फिल्में जबरदस्त हिट रहीं. सलीम-जावेद की सबसे बड़ी हिट फिल्म शोले रही. सलीम खान से अलग होने के बाद से जावेद गाने लिखने लगे और आज वह  बहुत सफल गीतकार हैं. जावेद को उनके बेहतरीन काम के लिए अब तक पद्म श्री, पद्म भूषण, साहित्य एकेडमी और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. वर्ष 2009 में जावेद को राज्य सभा के सदस्य के तौर पर भी मनोनीत किया गया था.

जावेद अख्तर का शुरुआती जीवन Early Life of Javed Akhtar

वर्ष 1945 में जावेद अख्तर का जन्म ग्वालियर में हुआ था. जावेद के पिता जां निसार अख्तर उर्दू के कवि और हिन्दी फिल्मों के गीतकार थे, जबकि जावेद अख्तर की मां साफिया अख्तर गायिका और लेखक होने के साथ ही संगीत की शिक्षिका भी थीं. लेखन का हुनर जावेद को विरासत में मिला था. जावेद अख्तर के दादा मुज्तार खेराबादी भी उर्दू भाषा के कवि थे. बचपन से ही जावेद को घर में ऐसा माहौल मिला जिसमें उन्हें कविताओं और संगीत का अच्छा खासा ज्ञान हो गया.

 वैसे जावेद अख्तर के माता-पिता उन्हें जादू कहकर पुकारा करते थे. यह नाम जावेद अख्तर के पिता की लिखी कविता की एक पंक्ति.. लम्हा, लम्हा किसी जादू का फसाना होगा… से लिया गया था. बाद में उन्हें जावेद नाम दिया गया. बेहद कम उम्र में जावेद की मां का इंतकाल हो गया था और इसके बाद जावेद अख्तर के पिता ने दूसरा निकाह कर लिया था. जावेद अख्तर  कुछ दिन अपने पिता के साथ रहे, लेकिन फिर वह जावेद अख्तर ने नाना-नानी के घर लखनऊ आ गए. बाद में जावेद अख्तर अपनी खाला के घर अलीगढ़ आ गए और वहीं जावेद अख्तर की शुरुआती शिक्षा पूरी हुई.

 बाद में जावेद अख्तर ने भोपाल के साफिया कॉलेज से ग्रेजुएशन किया.1964 में जावेद अख्तर काम की तलाश में मुम्बई गए. हालांकि जावेद अख्तर के लिए मुम्बई में जीवनयापन करना बेहद मुश्किल था, जावेद अख्तर के पास न रहने को जगह थी और न ही खाने के लिए पैसे. लेकिन जावेद अख्तर ने हिम्मत नहीं हारी. जावेद अख्तर  ने कई रातें खुले आसमान के नीचे बिताईं.
बाद में उन्हें कमाल अमरोही के स्टूडियो में रहने का ठिकाना मिला. फिल्म सेट पर छोटे-मोटे काम करते-करते आखिरकार जावेद को अपना मकाम मिल ही गया और आज वे एक सफल हस्ती हैं.

जावेद अख्तर का करियर Career of Javed Akhtar

जावेद अख्तर  ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सरहदी लुटेरा से की थी. इस फिल्म में जावेद क्लैपर ब्वॉय के तौर पर काम कर रहे थे. सेट पर जावेद अख्तर की मुलाकात सलीम खान से हुई जो कि उस फिल्म में छोटी सी भूमिका निभा रहे थे. इस फिल्म के निर्देशक एस.एम. सागर को काफी कोशिशों के बावजूद भी संवाद लेखक नहीं मिल रहा था और जावेद अख्तर की यह तलाश अंत में जावेद पर जाकर खत्म हुई. 

जावेद अख्तर  जो कि पहले भी कुछ फिल्मों के लिए संवाद लिख चुके थे, जावेद अख्तर ने तुरंत हां कर दी और इस तरह जावेद अख्तर के फिल्मों में लेखन की शुरुआत हो गई. इस फिल्म में साथ काम करते-करते सलीम खान और जावेद की दोस्ती गहरी हो गई. सलीम, जावेद को नए-नए सुझाव दिया करते थे और जावेद उन पर संवाद लिखा करते थे. सलीम को भी लेखन का अनुभव था, वह निर्देशक अबरार अल्वी के सहायक के तौर पर काम करते थे, वहीं जावेद कवि कैफी आजमी के सहायक हुआ करते थे. 

यह भी एक इत्तेफाक ही था कि अबरार और कैफी पड़ोसी थे और जावेद अख्तर के घर लगातार जाते रहने से सलीम और जावेद अख्तर की दोस्ती पनपने लगी. अकेले सफलता न मिलते देख उन दोनों ने जोड़ी के रूप में काम करना शुरू किया. बस फिर क्या था, यह जोड़ी लगातार सफलता की सीढिय़ा चढ़ती गई. जावेद अख्तर उर्दू में स्क्रिप्ट लिखते थे और बाद में जावेद अख्तर का हिन्दी में रुपांतरण किया जाता था. यह पहली लेखक जोड़ी थी, जिसे स्टार का दर्जा दिया गया.

जावेद अख्तर की जीवनी | JAVED AKHTAR BIOGRAPHY IN HINDI

पटकथा लेखक के रूप में जावेद का सफर Screenplay by Javed Akhtar

70 के दशक में फिल्मों के पोस्टर पर पटकथा लेखक का नाम नहीं हुआ करता था. लेकिन इस जोड़ी के एक के बाद एक हिट देने से जावेद अख्तर का नाम पोस्टरों पर छपवाया जाने लगा. इन दोनों ने मिलकर हिन्दी सिनेमा को कई हिट फिल्में दीं, जिनमें 1971 में आई अंदाज, हाथी मेरे साथी, 1972 में सीता और गीता, 1973 में यादों की बारात, जंजीर, 1975 में दीवार, शोले, 1978 में त्रिशूल व डॉन, 1981 में क्रांति और 1987 में आई मि. इंडिया मुख्य हैं. इनमें से शोले, दीवार, डॉन और मि. इंडिया हिन्दी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुईं.

वर्ष 1987 में आई फिल्म मि. इंडिया के बाद सलीम-जावेद की यह जोड़ी अलग हो गई. हालांकि इससे पहले 1981 में आई यश चोपड़ा की फिल्म सिलसिला से जावेद अख्तर  ने गाने लिखने की शुरुआत कर दी थी. उन्हें इसमें काफी सफलता मिली. सलीम खान से अलग होने के बाद जावेद ने अपना पूरा ध्यान गाने लिखने पर लगा दिया. साथ ही वे फिल्मों में संवाद भी लिखा करते थे. वर्ष 1999 में साहित्य जगत में जावेद अख्तर के बहुमूल्य योगदान को देखते हुए उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया. वहीं 2007 में जावेद अख्तर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

जावेद अख्तर का पारिवारिक जीवन  Family Life of Javed Akhtar

फिल्म सीता और गीता के सेट पर जावेद की मुलाकात हनी ईरानी से हुई और दोनों में प्यार हो गया. विवाह बंधन में बंधने के बादजावेद अख्तर  और हनी के दो बच्चे हुए, फरहान और जोया. जावेद अख्तर  अपने पसंदीदा कवि कैफी आजमी के घर अक्सर आया जाया करते थे. इस दौरान उनकी कैफी आजमी की बेटी शबाना आजमी से दोस्ती प्यार में बदल गई. जब जावेद की पत्नी हनी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने जावेद अख्तर को छोड़ दिया. तलाक के बाद जावेद ने वर्ष 1984 में अभिनेत्री शबाना आजमी से शादी कर ली. मुस्लिम परिवार में जन्मे जावेद बाद में नास्तिक हो गए और उन्होंने अपने दोनों बच्चों की परवरिश भी ऐेसे ही की है.

   जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर सफल निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, लेखक और गायक हैं. फरहान ने दिल चाहता है, लक्ष्य, रॉक ऑन जैसी फिल्में बनाई हैं, वहीं भाग मिल्खा भाग जैसी सुपरहिट फिल्मों में अभिनय भी किया है. वहीं जावेद की बेटी जोया ने जिंदगी न मिलेगी दोबारा जैसी सुपरहिट फिल्म दी है.

पुरुस्कार उपलब्धि

  • पद्म श्री 1999
  • पद्म भूषण 2007
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार 2013 2013 कविता संग्रह 'लावा' के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद का फिल्मफेयर अवार्ड 1990 मैं आजाद हूं
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर अवार्ड 1991 इक लड़की को देखा (1942 ए लव स्टोरी)
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 1996 साज
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर अवार्ड 1997 घर से निकलते ही (पापा कहते हैं)
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 1997 बॉर्डर
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 1998
  • गॉडमदर
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर अवार्ड 1998 संदेशे आते हैं (बॉर्डर)
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2000 रिफ्यूजी
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2001 लगान
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर अवार्ड 2001 पंछी नदिया (रिफ्यूजी)
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर अवार्ड 2002 राधा कैसे न जले (लगान)

ग़ज़ल और नज़्म संग्रह

  • तरकश / जावेद अख़्तर
  • लावा / जावेद अख़्तर
  • कुछ प्रतिनिधि ग़ज़लें / नज़्में
  • दर्द अपनाता है पराए कौन / जावेद अख़्तर
  • हर ख़ुशी में कोई कमी सी है / जावेद अख़्तर
  • जाते जाते वो मुझे / जावेद अख़्तर
  • कभी यूँ भी तो हो / जावेद अख़्तर
  • मैनें दिल से कहा / जावेद अख़्तर
  • मिसाल इसकी कहाँ है / जावेद अख़्तर
  • यही हालात इब्तदा से रहे / जावेद अख़्तर
  • तमन्‍ना फिर मचल जाए / जावेद अख़्तर
  • आप भी आइए / जावेद अख़्तर
  • अब अगर आओ तो / जावेद अख़्तर
  • आज मैंने अपना फिर सौदा किया / जावेद अख़्तर
  • क्यों डरें ज़िन्दगी में क्या होगा / जावेद अख़्तर
  • प्यास की कैसे लाए / जावेद अख़्तर
  • भूख / जावेद अख़्तर
  • इक पल गमों का दरिया / जावेद अख़्तर
  • वक़्त / जावेद अख़्तर
  • शबाना / जावेद अख़्तर
  • आँसू / जावेद अख़्तर
  • फ़िल्मों के लिए लिखे गए गीत / ग़ज़लें
  • सो गया ये जहाँ / जावेद अख़्तर
  • प्यार मुझसे जो किया तुमने / जावेद अख़्तर
  • तुमको देखा तो ये ख़याल आया / जावेद अख़्तर
  • क्यूँ ज़िन्दगी की राह में / जावेद अख़्तर
  • ये बता दे मुझे ज़िन्दगी / जावेद अख़्तर
  • ये तेरा घर ये मेरा घर / जावेद अख़्तर


  • जावेद अख्तर बायोग्राफी
  • javed akhtar biography
  • javed akhtar biodata
  • javed akhtar wiki
  • javed akhtar wikipedia
  • javed akhtar wikipedia in hindi
  • javed akhtar wiki in hindi
  • javed akhtar ki biography
  • javed akhtar bio data


धन्यवाद.. 

posted by vikash yadav


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Article Top Ads

Article Center Ads 1

Ad Center Article 2

Ads Under Articles