#Sundar pichai Biography in hindi | पिचाई सुंदरराजन

#Sundar pichai Biography in hindi | पिचाई सुंदरराजन


पूरा नाम  : पिचाई सुंदरराजन (Pichai Sundararajan)
जन्म : 12जुलाई,1972

जन्म स्थान : मदुरै, तमिलनाडु, Madurai, Tamil Nadu

राष्ट्रीयता  : भारतीय

प्रारंभिक जीवन
सुंदरराजन पिचाई का जन्म 12 जुलाई 1972 में तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई में  एक तमिल परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रघुनाथ पिचाई और माता का नाम लक्ष्मी है। सुन्दर के पिता रघुनाथ पिचाई ब्रिटिश कंपनी ‘जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी’ (जी.इ.सी.) में वरिष्ठ इलेक्ट्रिकल इंजिनियर थे और कंपनी के इलेक्ट्रिकल पुर्जे बनाने वाली एक इकाई का प्रबंधन देखते थे। सुंदर का बचपन मद्रास के अशोक नगर में बीता।
सुन्दर पिचाई ने अशोक नगर स्थित जवाहर विद्यालय से कक्षा 10 तक की पढ़ाई की और फिर आई.आई.टी. चेन्नई में स्थित वना वाणी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद सुन्दर ने आई.आई.टी. खरगपुर में दाखिला लिया और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। आई.आई.टी. खड़गपुर में उनके प्राध्यापकों ने उन्हें स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पी.एच.डी करने की सलाह दी पर सुन्दर ने एम.एस और एम.बी.ए. किया। उन्होंने स्तान्फोर्ड विश्वविद्यालय से ‘मटेरियल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग’ में मास्टर ऑफ़ साइंस किया और पेनसिलवेनिया विश्वविद्यालय के ‘व्हार्टन स्कूल’ से प्रबंधन (एम.बी.ए.) की शिक्षा ग्रहण की।
करियर 
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सुन्दर पिचाई ने ‘एप्लाइड मैटेरियल्स’ में इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट मैनेजमेंट में कार्य किया। उसके पश्चात उन्होंने मैकिंसे एंड कंपनी में मैनेजमेंट कंसल्टिंग में कार्य किया। 
सुंदर पिचाई का गूगल से जुड़ने के बाद का जीवन
सुंदर पिचाई 2004 में Google से जुड़े। शुरू-शुरू में उन्होंने एक छोटे से टीम के साथ Google Search Tool Bar के ऊपर काम किया। इस Toolbar की मदद से आज के दिन में भी लोग Internet Explorer, Firefox में Google Search कर पा रहे हैं।
उन्होंने Google के उत्पाद जैसे Google Gear और Google Pack पर भी काम किया। Google Toolbar के सफल होने के बाद सुंदर पिचाई के मन में एक नया आईडिया आया वो था खुद का इन्टरनेट ब्राउज़र बनाने का। उस समय के Google के CEO एरिक सचमिद्त(Eric Schmidt) नें खुद के इन्टरनेट ब्राउज़र बनाने की बात को बहुत ही महंगा प्रोजेक्ट करार दिया और मना किया।
लेकिन उनक मना करने के बाद भी पिचाई ने इस बात को ठान लिया और गूगल के सह-निर्माताओं लार्री पेज और सेर्गे ब्रिन को इस बात के लिए राज़ी कर लिया। वर्ष 2008 में Google ने सुंदर पिचाई की मदद से खुद का वेब ब्राउज़र लांच किये जिसका नाम दिया गया Chrome। Google Chrome बहुत ही अच्छी तरीके से सफल हुआ क्योंकि इससे Google Search लोग Diectly इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के दिन में गूगल क्रोम दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाला वेब ब्राउज़र हैं
उसी वर्ष 2008 में सुंदर पिचाई का वाईस प्रेसिडेंट ऑफ़ प्रोडक्ट डेवलपमेंट के रूप में प्रमोशन किया गया। इस पोजीशन पर आते ही सुंदर पिचाई और भी मेहनत करने लगे और 2012 में वो Chrome और Apps के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट बन गए।
एंड्राइड को बनाने वाले, एंडी रुबिन ने 2013 में किसी दुसरे प्रोजेक्ट के कारण Andoid के प्रोजेक्ट को छोड़ दिया। इसके बाद लार्री पेज नें पिचाई को एंड्राइड का इन-चार्ज बना दिया। बाद अक्टूबर 2014 में उन्हें प्रोडक्ट चीफ बना दिया गया।
10 अगस्त 2015 को सुंदर पिचाई को गूगल के CEO के रूप में घोषित किया गया।फरवरी 2016 में उन्हें Google कि एक कंपनी Alphabet Inc. के 273,328 शेयर्स डे कर सम्मान दिया गया।
वे आज भी समय-समय पर Skype के ज़रिये IIT खरगपुर के Students से बातचीत करते हैं।

सुंदर पिचाई का निजी जीवन Personal Life

सुंदर पिचाई ने अपने लम्बे समय की गर्लफ्रेंड, अंजलि पिचाई से शादी की है। वो दोनों IIT खरगपूर में साथ में पढाई करते थे। उनके दो सुंदर बच्चे भी हैं एक लड़का और एक लड़की।
उन्होंने Brooklyn, New York में $6.8 मिलियन देकर अपने लिए घर खरीदा।
वो अब अमेरिका के नागरिक हैं इसीलिए वे अपने परिवार के साथ न्यू यॉर्क में ही रहते हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Article Top Ads

Article Center Ads 1

Ad Center Article 2

Ads Under Articles