अल्लू अर्जुन जीवनी - Biography of Allu Arjun in Hindi Jivani | Jeevangatha |jeewangatha.com

अल्लू अर्जुन जीवनी - Biography of Allu Arjun in Hindi Jivani | Jeevangatha |jeewangatha.com

अल्लू अर्जुन Allu Arjun साउथ के सुपर स्टार है, ये फिल्म अभिनेता, निर्माता, डांसर, और प्लेबैक सिंगर है | इन्हे प्यार से बन्नी और स्टाइलिश स्टार भी कहते है | इनके फैन आंध्रप्रदेश और केरला में ही नहीं बल्क़ि पुरे भारत देश में है। अल्लू अर्जुन टॉलीवुड के आलराउंडर स्टार है, इन्हें बचपन से नाचने का बड़ा शौक था।  ये बचपन में चिरंजीवी के साथ फिल्म में काम कर चुके हैं, अर्जुन बहुत ही अच्छे स्वभाव के इन्सान मने जाते है इनको घूमने और फोटोग्राफी का बहुत शौख है इनके पिता फिल्म निर्माता थे तो अल्लू अर्जुन फिल्मो में आने के लिए ज्यादा स्ट्रोगल नहीं करना पड़ा था

अल्लू अर्जुन Allu Arjun का जन्म तमिलनाडू के चेन्नई में हुआ। इनके पिता अल्लू अरविंद फ़िल्म निर्माता है। इन्होने अपनी पढाई St. Pratrick स्कूल से किये थे और आगे की पढाई के लिए हैदराबाद चले गए, वह से इन्होने MSR कॉलेज से BBA किया और अपना ग्रेजुएशन कम्पलीट किया | ये चिरंजीवी के फिल्म विजेता में बाल अभिनेता का किरदार निभाया था,ये गंगोत्री फिल्म से अपना डेब्यू किया था, अल्लू अर्जुन के दो और भाई है इनके बड़े भाई का नाम सिरीश है और छोटे भाई का नाम वेंकट है ये फिल्म निर्माता और एक्टर भी है |

2007 में, उनकी पांचवीं फिल्म, देसमुडुरु है, जिसका निर्देशन पुरी जगन्नाध ने किया है, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई और टॉलीवुड में उस वर्ष की पहली हिट रही। इस फिल्म ने रिलीज होने के पहले सप्ताह ही 12.58 करोड़ की कमाई की और टॉलीवुड में सिक्स पैक बनाने वाले वे पहले अभिनेता बने। इसी वर्ष उनके चाचा चिरंजीवी की फिल्म शंकर दादा जिंदाबाद में एक अतिथि भूमिका में दिखाई दिए।

मई 2008 में, उनकी छठी फिल्म परुगु को जारी किया गया, जिसके निर्देशक भास्कर हैं।अल्लू अर्जुन की सभी फिल्मों को मलयामल में अनुवाद और डब किया गया है। देसामुड्रुडु को हीरो नाम दिया गया, परुगु का नाम बदल कर कृष्णा रखा गया और गंगोत्री का नाम बदल कर सिम्हाकुट्टी (लायनक्लब) किया गया। इसके कारण केरल राज्य में उनके लिए दर्शकों को सुलभ बना दिया जहां उन्हें काफी लोकप्रियता प्राप्त हुई।


2009 के लिए, अर्जुन Allu Arjun की एक फिल्म आर्या 2 रिलीज हुई जिसकी कहानी 2004 की हिट फिल्म आर्या की कहानी से मिलती जुलती है, जिसकी मुख्य भूमिका भी अर्जुन ने ही निभाई है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार द्वारा किया गया जो कि पहली फिल्म के भी निर्देशक थे। आर्या 2 में अर्जुन Allu Arjun के साथ काजल अग्रवाल नवदीप और श्रद्धा दास ने सह-अभिनेता के रूप में कार्य किया है। हालांकि राजनीतिक संकट में इसे जारी किया गया था इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ रुपए की राशि अर्जित करने में सक्षम थी।.शुरुआत में मिश्रित समीक्षाओं के बावजूद, आर्या 2 को एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में स्वीकार किया गया और तेलुगू फिल्म उद्योग के सभी प्रमुख पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म की श्रेणी में नामांकन किया गया था।

अल्लू अर्जुन जीवनी - Biography of Allu Arjun in Hindi Jivani | Jeevangatha |jeewangatha.com

अल्लू अर्जुन Allu Arjun  फिल्में :

o   अल्लू अर्जुन  Allu Arjun की पहली फिल्म विजेता थी, जिसमें उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था. युवा अल्लू अर्जुन के करियर की पहली फिल्म गंगोत्री थी.

o   डायरेक्टर सुकुमार की पहली फिल्म आर्या अर्जुन Allu Arjun के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म थी. इस रोचक फिल्म में आर्या के रोल में जबर्दस्त एक्टिंग की वजह से अल्लू अर्जुन को कई अवार्ड्स मिले. आर्या फिल्म ने अच्छा बिज़नस किया, फिल्म समीक्षकों ने भी इसे सराहा और अल्लू अर्जुन चर्चा का विषय बन गये.

o   Allu Arjun की अगली फिल्म बनी थी. इस फिल्म में वो एक कॉलेज स्टूडेंट बनी के रोल में थे जोकि एक अमीर आदमी की बेटी से प्यार करता है. फिल्म में अपनी बिंदास स्टाइल और डांसिंग स्किल से अल्लू अर्जुन Allu Arjun ने सबको अपना फैन बना दिया. इसी फिल्म से अल्लू अर्जुन का बनी उपनाम भी पड़ गया.

इन्हें भी पढ़ें....
  1. एलन मस्क | Elon Musk Biography in hindi
  2. अलेक्जेंडर फ्लेमिंग जीवनी - Biography of Alexander Fleming in Hindi Jeewani
  3. स्टीफन हॉकिंग की जीवनी | Stephen Hawking Biography In Hindi
  4. Robert Goddard Biography in Hindi | रॉकेट के जन्मदाता रॉबर्ट गोडार्ड की जीवनी
o   अल्लू अर्जुन  Allu Arjunकी आर्या2 मूवी एक अनाथ लडके की कहानी है जोकि दोस्ती को प्यार से बढ़कर मानता है और समय आने पर दोस्त के लिए अपने प्यार को भी छोड़ने को तैयार हो जाता है. लेकिन उसका दोस्त हमेशा उससे पीछा छुड़ाता रहता है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग और डांसिंग नम्बर 1 की है.

o   तेलुगु सिनेमा के सफलतम हीरो में एक माने जाने वाले अल्लू अर्जुन Allu Arjun ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी हैं. अब तक उन्हें 5 फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ और 2 नंदी अवार्ड्स भी मिले हैं. तमिलनाडु के अतिरिक्त केरल में भी अल्लू अर्जुन की जबर्दस्त फैन फालोविंग है.

अल्लू अर्जुन जीवनी - Biography of Allu Arjun in Hindi Jivani | Jeevangatha |jeewangatha.com
अल्लू अर्जुन Allu Arjun Wife और बच्चे :


अल्लू अर्जुन की वाइफ का नाम स्नेहा रेड्डी है, जोकि प्रसिद्ध बिजनेसमैन के सी शेखर रेड्डी की पुत्री हैं. 6 मार्च 2011 को अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी हुई और अब उनके दो बच्चे पुत्र अयान और पुत्री अर्हा भी हैं.

अल्लू अर्जुनAllu Arjun  पुरस्कार

o   फिल्म आर्या के लिए (2004 ) नंदी स्पेशल जूरी अवार्ड

o   फिल्म आर्या 2 के लिए (2009)नंदी स्पेशल जूरी अवार्ड

o   फिल्म परुगु के लिए (2009) सर्वश्रेष्ठ तेलेगु अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवार्ड

o   फिल्म वेदं के लिए (2010) सर्वश्रेष्ट तेलुगु अभिनेता का फ़िल्मफेयर अवार्ड

o   फिल्म रेसगरम के लिए (2014 )सर्वश्रेष्ट तेलुगु अभिनेता फ़िल्म का फेयर अवार्ड-

Allu Arjun Favorite Things in Hindi I अल्लू अर्जुन की पसंद-नापसंद

अल्लू अर्जुन के पसंद नापसंद पर नज़र डाले तों खाने में उन्हे थाई और मैक्सिकन खाना बेहद पसंद है, उन्हे किताबें पढ़ने का शौख है और वह व्यक्तिगत किताबें पढ़ना पसंद करते हैं, साथ ही वह चारकोल कलाकार भी हैं। चिंजरीवी और रानी मुखर्जी उनके पसंदीदा कलाकार हैं, तो वहीं तेलगू कि फिल्म इंद्र उनकि पसंदीदा फिल्म है। उन्हे प्राचीन चीजों का संग्रह करना भी पसंद है तो वहीं वह फोटोग्राफी और चित्रकारी भी करते हैं। वह एक मस्तमौला इंसान हैं जो खुश रहना और दुसरों को खुश रखना पसंद करते हैं।

Allu Arjun Affairs, Girlfriend Gossip Information

इस फिल्मी सफर के दौरान उनका नाम किसी भी अभिनेत्री के साथ  नहीं जोड़ा गया और सही वक्त आने पर वह स्नेहा रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंध गए, उनका एक बेटा भी है जिसका नाम अल्लू अयान है और वह अपने बेटे से बहुत प्यार करते हैं। अल्लू अर्जुन को अपने परिवार और खासकर के अपने बेटे के साथ वक्त बिताना बेहद पसंद है। एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही वह एक बेहतरीन इंसान भी हैं। जल्द ही हमें उनकि कुछ और फिल्में देखने को मिलेंगी।


धन्यवाद.. 

posted by vikash yadav



Previous article
Next article

1 Comments

Article Top Ads

Article Center Ads 1

Ad Center Article 2

Ads Under Articles